पराग्वे में गोलीबारी में 4 लोगों की मौत, 11 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 04:21 AM

4 killed 11 wounded in firing in paraguay

पराग्वे के सीमावर्ती शहर पेड्रो जुआन कबाल्लेरे की एक डिस्कोथेक के बाहर हुई गोलीबारी में दो...

असुंकिओन: पराग्वे के सीमावर्ती शहर पेड्रो जुआन कबाल्लेरे की एक डिस्कोथेक के बाहर हुई गोलीबारी में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह मामला मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ा हुआ है और जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया है वह ब्राजील की सीमावर्ती शहर पोंटा पोरा के करीब है। इस शहर को मादक पदार्थों के तस्करी के लिए जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में मारे गए दोनों पुरुषों का संबंध आपराधिक गिरोह से है और यह हमला उन्हे ही निशाना बना कर किया गया था लेेकिन इस गोलीबारी की चपेट में कई अन्य लोग आ गए। हमले में मारी गई दोनों महिलाओं की उम्र 18 और 24 साल बताई गई है। उन्होंने बताया की गोलीबारी में 11 लोग घायल हुए है जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि देश के इस हिस्से में ड्रग से जुड़ी हिंसा आम बात है लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि किसी सर्वाजनिक स्थान को निशाना बनाया जाए जैसा की इस हमले में हुआ है। मामले को सुलझाने के लिए ब्राजील और पराग्वे की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!