वियतनाम में बाढ़, भूस्खलन के कारण 43 की मौत; 34 लापता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Oct, 2017 07:28 PM

43 deaths due to landslides in vietnam  34 missing

उत्तर और मध्य वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम-से-कम 43 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य लोग लापता हैं। इस विभीषिका के कारण...

हनोई: उत्तर और मध्य वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम-से-कम 43 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य लोग लापता हैं। इस विभीषिका के कारण लोगों के घरों और फसलों को नुकसान हुआ है। वियतनाम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि छह मध्य एवं उत्तरी प्रांतों में इसके अलावा 21 लोग जख्मी हुए हैं और 1,000 से अधिक घर या तो नष्ट हो गए या उनको नुकसान पहुंचा है।

करीब 16,740 घर जलमग्न हैं और मध्य एवं उत्तर के छह प्रांतों में अवसंरचना और फसलों को क्षति हुई है। आपदा विभाग के अधिकारी तरन अन्ह तुआन ने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित होआ बिन्ह में 17 लोगों की जान गई है और 15 अन्य लापता हैं। तुआन ने बताया, ‘‘तलाशी के लिए 250 से अधिक सैनिकों, पुलिस एवं मिलिशिया कर्मियों और ग्रामीणों को भेजा गया है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘उनको बड़े पैमाने पर मिट्टी, कीचड़ और मलबे के कारण मुश्किल पेश आ रही है।’’ 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!