लंदन: स्ट्रैटफ़ोर्ड शॉपिंग सेंटर में एसिड हमला, 6 लोग घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 06:12 AM

6 injured in acid attack in london shopping center

लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शनिवार की रात को ईस्ट लंदन में स्ट्रैटफ़ोर्ड शॉपिंग सेंटर में एसिड हमला....

लंदन: पूर्वी लंदन के एक शॉपिंग सेंटर में शनिवार शाम के लोगों की भीड़ पर एसिड हमला हुआ, जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए। यह घटना स्थानिक समय मुताबिक 8 बजे की बताई जा रही है। इस घटना की सूचना लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल को घेर लिया है।

पुलिस ने इस हादसे के संदर्भ में एक अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एम्बुलेंस सेवा अधिकारी पॉल गिब्सन ने बताया कि घायल लोगों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।। वहीं पुलिस के एक प्रवक्ता ने  इस घटना को आतंक से संबंधित नहीं माना है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। 

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में ब्रिटेन में एसिड हमलों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो डकैतियों और गिरोह से संबंधित हिंसा से जुड़ा है। सरकार ने जुलाई में कहा था कि एसिड का इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों पर हमला करने वाले लोगों के लिए सख्त दंड मिलेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!