मिस्र में पुलिस कार्रवाई में 6 आतंकवादी मारे गए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Mar, 2018 04:46 AM

6 terrorists killed in police action in egypt

मिस्र की पुलिस ने अलेक्जेंड्रिया शहर में रविवार को हुए कार बम विस्फोट के लिए कथित रूप से जिम्मेदार समूह के छह आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। मिस्र के गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक पुलिस ने...

काहिरा: मिस्र की पुलिस ने अलेक्जेंड्रिया शहर में रविवार को हुए कार बम विस्फोट के लिए कथित रूप से जिम्मेदार समूह के छह आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। मिस्र के गृह मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

वक्तव्य के मुताबिक पुलिस ने हासम आंदोलन के सशस्त्र गुट को बड़ा झटका देते हुए उसके छह आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक मारे गए छह आतंकवादियों में से तीन की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुए विस्फोट की जांच से यह पता चला है कि इसके पीछे इसी संगठन का हाथ है। गौरतलब है कि मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर में शनिवार को हुए एक कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए थे।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!