Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jul, 2017 01:54 PM
चीन के 7 साल के चेन यी ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है...
बीजिंगः चीन के 7 साल के चेन यी ने ऐसा कारनामा किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। लोग जहां सिक्स पैक एब्स बनाने के लिए परेशान रहते हैं, लेकिन इस बच्चे ने 8 पैक एब्स बनाए हैं। फिटनेस के प्रति उसकी दीवानगी के चलते उसे अल्टीमेट मसल बॉय कहा जा रहा है। वह बीते दो सालों से ट्रेनिंग ले रहा है।
चेन यी की मां ने कहा कि वह जन्म से ही काफी स्ट्रॉन्ग है। जब वह महज 11 महीने का था, तो चलने लगा था। इतनी कम उम्र में वह 6 गोल्ड मैडल और एक सिल्वर मेडल जीत चुका है। चेन यी का कहना है कि एक्सरसाइज करना काफी कूल लगता है।
2 साल की उम्र से ही वह एक हाथ से हॉरिजेंटल बार पकड़कर पुलअप करने लगा था। फिलहाल वह एक जिमनास्टिक स्कूल में 5 दिन रहता है और पूरे समय ट्रेनिंग करता है। वह सिर्फ वीकेंड पर ही अपने घर जाता है। वह एक बार में इतना खाता है, जितना उसके साथ वाले 12 बच्चे मिलकर खाते हैं।