नौकरों से करती थीं एेसा सलूक, UAE की 8 राजकुमारियों को जेल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 02:17 PM

8 uae princesses convicted of servant abuse in belgium

बेल्जियम की एक कोर्ट ने संयुक्त अरब अमीरात की 8 राजकुमारियों को मानव तस्करी का दोषी ठहराया है..

दुबईः बेल्जियम की एक कोर्ट ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE)की 8 राजकुमारियों को मानव तस्करी का दोषी ठहराया है। इन पर अपने नौकरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का भी आरोप है। अदालत ने इन राजकुमारियों को 15 महीने की सजा दी है और हर एक पर 1.85 लाख डॉलर (1.20 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है। इन राजकुमारियों पर 20 नौकरानियों को गुलामों जैसे रखने के आरोप थे।

ये नौकरानियां 2008 में उनके साथ ब्रसेल्स की यात्रा पर गई थीं। हालांकि कोर्ट ने अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप से उन्हें बरी कर दिया है। राजकुमारियों ने इन आरोपों से इंकार किया है। बचाव पक्ष के वकील स्टीफेन मोनोड ने कहा कि उनके मुवक्किलों का उच्च अदालत में अपील करने का कोई इरादा नहीं है। फैसले के वक्त शेख हामदा अल नाह्यान और उनकी सातों बेटियां कोर्ट में मौजूद नहीं थीं। आठों राजकुमारियां यूएई अध्यक्ष शेख खलीफा बिन जायेद के परिवार की हैं। ये मामला तब प्रकाश में आया जब एक नौकरानी होटल से भाग निकली थी।

राजकुमारियों ने होटल में एक पूरा लग्जरी फ्लोर किराए पर ले रखा था। नौकरानियों का कहना था कि उनसे 24 घंटे काम कराया जाता था और उन्हें फर्श पर सोना पड़ता था। उन्हें कोई साप्ताहिक छुट्टी भी नहीं मिलती थी। उन्हें होटल से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी और राजकुमारियों से बचा हुआ खाने को मजबूर किया जाता था।
2008 के इस मामले में फैसला आने में 9 साल लग गए। पैरवी करने करने वाले बेल्जियन मानवाधिकार समूह मारिया ने एक बयान जारी कर इस फैसले को मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!