Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 09:48 PM
केन्या की राजधानी नैरोबी में राष्ट्रपति चुनाव के बाद हिंसा में शुक्रवार रात नौ लोगों की गोली मारकर हत्या ...
नैरोबी: केन्या की राजधानी नैरोबी में राष्ट्रपति चुनाव के बाद हिंसा में शुक्रवार रात नौ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नैरोबी की एक झुग्गी में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
अधिकारी ने अपना नाम सार्वजनिक किए बिना कहा कि पुलिस द्वारा लूट निरोधी अभियान के तहत लोगों की हत्या की गई है। गौरतलब है कि विपक्ष की ओर से केन्या में राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव परिणाम स्वीकार करने से इन्कार कर दिया था। विपक्ष की ओर से देश के विभिन्न शहरों में विरोध किया जा रहा है और हिंसक प्रदर्शनों के दौरान कई लोग मारे गए हैं।