Edited By ,Updated: 28 Jul, 2016 12:05 PM
दुबई-कालीकट इंडिगो की फ्लाइट में आज एक यात्री द्वारा ISIS के नारे लगाने पर विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग ...
नई दिल्ली: दुबई-कालीकट इंडिगो की फ्लाइट में आज एक यात्री द्वारा ISIS के नारे लगाने पर विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। फ्लाइट में एक यात्री ने ISIS के लगातार नारे लगाने शुरू कर दिए। सूत्रों के मुताबिक, दो यात्रियों में झगड़े के बाद नारे लगाने शुरू हो गए। नारे लगाने वाले यात्री सहित दो यात्रियों को हिरासत में लिया गया। विमान को मुंबई से रवाना कर दिया गया है।