अपने मतदाताओं पर की गई टिप्पणी को लेकर, हिलेरी पर बरसे ट्रंप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 05:54 PM

about the comments made on our voters hillary trick

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके मतदाताओं को लेकर भारत में की गई हिलेरी किंल्टन की विवादित टिप्पणी को लेकर उनपर खूब बरसे और कहा कि डेमोक्रेट्स काच्च् कामकाजी सामान्य लोगों’’ से संपर्क टूट चुका है

वाशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके मतदाताओं को लेकर भारत में की गई हिलेरी किंल्टन की विवादित टिप्पणी को लेकर उनपर खूब बरसे और कहा कि डेमोक्रेट्स काच्च् कामकाजी सामान्य लोगों’’ से संपर्क टूट चुका है।  हिलेरी ने एक भाषण में कहा था कि महिलाओं को ट्रंप को वोट देने के लिए अपने पतियों, अपने बेटों और अपने पुरुष मालिकों से इजाजत लेनी पड़ी जिसके बाद ट्रंप की यह टिप्पणी आई है।

अपनी टिप्पणी में हिलेरी ने कहा था कि जिन्होंने ट्रंप को वोट दिया उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अश्वेतों को अधिकार मिलते, महिलाओं को नौकरी मिलते और भारतीय- अमेरिकियों को उनसे ज्यादा सफल होते नहीं देख सकते। वर्ष 2016 में राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार रही हिलेरी ने मुंबई में एक कॉन्क्लेव के दौरान कहा,   आप जानते हैं कि आप अश्वेतों को अधिकार प्राप्त होते नहीं देख सकते। आप महिलाओं को नौकरी मिलती हुई नहीं देख सकते। आप भारतीय- अमेरिकियों को खुद से ज्यादा सफल होते नहीं देखना चाहते। आपकी जो भी समस्या हो, मैं उसका समाधान करुंगी।’’

हिलेरी ने पिछले हफ्ते कहा था,  हम केवल श्वेत पुरुषों और विवाहित श्वेत महिलाओं के हित में ही काम नहीं करते जबकि इसके उलट यह रिपब्लिकन पार्टी की पहचान है जहां महिलाओं पर एक तरह का दबाव है कि वह अपने पति, अपने मालिक, अपने बेटे या जिस किसी पर भी यकीन करती हों उसके हिसाब से वोट करें।’’ ट्रंप ने हिलेरी को फटकार लगाते हुए कहा कि यह एक अच्छा बयान नहीं था।’’हिलेरी ने इससे पहले एक फेसबुक पोस्ट में अपनी टिप्पणियों पर सफाई दी थी और कहा था कि उनका इरादा किसी व्यक्ति या समूह का अपमान करने का नहीं था। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!