इंडोनेशिया में  महिला फ्लाइट अटेंडेंट के लिए नया फऱमान जारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Feb, 2018 11:00 AM

aceh orders flight crews to wear hijab

इंडोनेशिया में  महिला फ्लाइट अटेंडेंट के लिए नया फऱमान जारी किया गया है।  यहां आसेह प्रांत में मुस्लिम महिला फ्लाइट अटेंडेंट को हिजाब पहनने का आदेश दिया गया है। आसेह प्रांत इंडोनेशिया का सबसे अधिक रूढ़िवादी मुस्लिम क्षेत्र है।

जकार्ताः  इंडोनेशिया में  महिला फ्लाइट अटेंडेंट के लिए नया फऱमान जारी किया गया है।  यहां आसेह प्रांत में मुस्लिम महिला फ्लाइट अटेंडेंट को हिजाब पहनने का आदेश दिया गया है। आसेह प्रांत इंडोनेशिया का सबसे अधिक रूढ़िवादी मुस्लिम क्षेत्र है।  अधिकारियों ने आदेश जारी कर कहा कि एयरलाइन की सभी महिला स्टुअर्ट को शरई कानून के तहत हिजाब पहनना अनिवार्य है। 

 वहीं जूसरी ओर आसेह बेसार क्षेत्र के प्रमुख मावार्दी अली ने कहा कि गैर मुस्लिम अटेंडेट को हिजाब पहनना जरूरी नहीं है। सरकार ने इंडोनेशिया और मलेशिया की विमान कंपनी को इस संबंध में पत्र लिखा है। इंडोनेशिया की विमान कंपनी सिटीलिंक मे इस फैसले का समर्थन किया है और जल्द लागू करने पर हामी भरी है।

वहीं दूसरी ओर मलेशिया की विमान कंपनी ने इसे संवेदनशील मामला बताकर इसपर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। यहां इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या करीब 87 प्रतिशत है। आसेह प्रांत इंडोनेशिया का एकमात्र मुस्लिम बहुल क्षेत्र है जहां पर इस्लामिक कानून लागू होता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!