Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 03:58 PM
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कुर्बानी के पर्व ईद उल अजहा के अवसर पर पड़ोसी पाकिस्तान के साथ संबंधों में सुधार के लिए उसे ‘‘समग्र वार्ता’’ का प्रस्ताव दिया...
काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कुर्बानी के पर्व ईद उल अजहा के अवसर पर पड़ोसी पाकिस्तान के साथ संबंधों में सुधार के लिए उसे ‘‘समग्र वार्ता’’ का प्रस्ताव दिया है।
अधिकतर मुस्लिम देशों की भांति अफगानिस्तान में ईद उल अजहा का पर्व आज मनाया जा रहा है वहीं पाकिस्तान में यह पर्व शनिवार को है। यह त्योहार अपने बेटे की कुर्बानी देने की हजरत इब्राहीम की इच्छा देने की याद में मनाया जाता है। गनी ने आतंकवादियों से हथियार छोड़ देने की अपील की और कहा,‘‘पाकिस्तान के साथ शांति हमारा राष्ट्रीय एजेंडा है।’’अफगानिस्तान लगातार पाकिस्तान पर तालिबान आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है वहीं इस्लामाबाद का कहना है कि उसके दुश्मनों ने अफगानिस्तान में शरण ली है। दोनों देशों के बीच उनको अलग करने वाली सीमा जिसे ड्यरैंड लाइन के नाम से जाना जाता है और इसपर दोनों के बीच भारी मतभेद है। अफगानिस्तान इसे अंतर्राष्ट्रीय सीमा मानने से इंकार करता है।