Edited By ,Updated: 09 Apr, 2017 02:37 PM
आपने अक्सर अस्पताल में देखा होगा कि डॉक्टर सर्जरी करने के बाद आराम फरमाते है। लेकिन चीन में एक डॉक्टर ने अपने काम के प्रति समर्पण दिखाया ...
बीजिंग: आपने अक्सर अस्पताल में देखा होगा कि डॉक्टर सर्जरी करने के बाद आराम फरमाते है। लेकिन चीन में एक डॉक्टर ने अपने काम के प्रति समर्पण दिखाया तो वो आराम करना ही छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर की तस्वीर वायरल हो रही है। दरअसल चीन के एक अस्पताल में जब डॉक्टर ने 28 घंटे तक लगातार 5 लोगों का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर इतना थक गया था कि ऑपरेशन थिएटर के बाहर ही फर्श पर सो गया। इसी दौरान किसी ने इस डॉक्टर की तस्वीर खींच चीन के माइक्रो ब्लागिंग साइट वीबो पर डाल दी। लेकिन जैसे ही इस डॉक्टर की ये तस्वीर लोगों तक पहुंची वे लु हेंग नाम के इस डॉक्टर की खूब तारीफ करने लगे और कई लोगों ने चिंता जताई कि अगर देश के डॉक्टरों को पूरी नींद नहीं मिलेगी तो इलाज के दौरान गड़बड़ी हो सकती है।
मीडिया के मुताबिक ये तस्वीरें चीन के अनहुई प्रांत के डिंगयुआन शहर के एक अस्पताल में ली गई है। इस डॉक्टर ने रात भर लोगों की सर्जरी की थी, उसके अगले सुबह भी इसने 3 लोगों का ऑपरेशन किया,जब ये काम पूरा हुआ तो इस डॉक्टर को काम शुरू किए 28 घंटे गुजर चुके थे। इसके बाद डॉक्टर इतना थक गया कि ऑपरेशन थिएटर के बाहर ही फर्श पर सो गया।