उत्तर कोरिया के सभी कामगार 2019 तक वापस भेजे जाएंगे: रूस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 05:57 AM

all workers of north korea will be sent back by 2019 russia

रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाई गई पाबंदियों को लागू करते हुए वर्ष 2019 के अंत तक उत्तर कोरिया के सभी प्रवासी कामगारों को वापस भेजेगा। रूस के उत्तर कोरिया राजदूत अलेक्जेंडर मैक्सेगोरा ने कल यह बात कही। समाचार एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार...

मास्को: रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाई गई पाबंदियों को लागू करते हुए वर्ष 2019 के अंत तक उत्तर कोरिया के सभी प्रवासी कामगारों को वापस भेजेगा। रूस के उत्तर कोरिया राजदूत अलेक्जेंडर मैक्सेगोरा ने मंगलवार को यह बात कही।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार रूस के उत्तर कोरिया के लिए राजदूत ने मंगलवार को यह बात कही। एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों को लेकर उस पर 22 दिसंबर को लगाए गए प्रतिबंध के तहत सभी देशों को उत्तर कोरिया के कामगारों को दो वर्ष के भीतर वापस उनके घर भेजना होगा।

मैत्सेगोरा ने कहा, "हमें सुरक्षा परिषद के निर्णय का पालना करना होगा और रूस से सभी कामगारों को वर्ष 2019 तक वापस भेजना होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि रूस में कोई भी अवैध उत्तर कोरियाई कामगार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से हजारों कामगारों को वापस भेजा जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!