Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jun, 2017 04:00 PM
मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक प्राणियों में से एक है। यह अपने दुश्मन को कुछ ही पलों में खत्म कर सकता है।
टालोहासीः मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक प्राणियों में से एक है। यह अपने दुश्मन को कुछ ही पलों में खत्म कर सकता है। अगर यह किसी के सामने आ जाए तो उसका क्या हाल होगा इसका अंदाजा फ्लोरिडा के इस फोटोग्राफर के साथ हुई घटना काे देखकर लगाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, फोटोग्राफर ने मगरमच्छ की फोटो खींचने के लिए कैमरे का ट्राइपॉड लगाया ही था कि तभी पानी के अंदर से एक मगरमच्छ तेजी से बाहर अाया और फोटोग्राफर पर झपट पड़ा। यह देखकर फोटोग्राफर के होश उड़ गए। वह अपने कैमरे का बैग और ट्राइपॉड छोड़कर झाड़ियों में घुस गया।
इसके बाद फोटोग्राफर झाड़ियों के अंदर से निकलकर एक साइड में आया और अपना मोबाइल से मगरमच्छ की फोटो खींचने लगा। अब मगरमच्छ फोटोग्राफर को देखकर धीरे धीरे उसकी ओर मुड़ा और फिर उसकी तरफ बढ़ने लगा। मगरमच्छ को अपनी तरफ आता देख फोटोग्राफर भाग गया। फिर मगरमच्छ वापस पानी में चला गया। मगरमच्छ के पानी में जाने के बाद जैसे ही फोटोग्राफर कैमरे का बैग और ट्राइपॉड लेने गया। मगरमच्छ फिर पानी से बाहर आया और तेजी से फोटोग्राफर की ओर दौड़ा। फोटोग्राफर तुरंत बैग छोड़कर भागा और थोड़ी दूर जाकर अपने मोबाइल से फोटो खींचने लगा। इसके बाद मगरमच्छ कुछ देर किनारे पर ही रुका रहा।