Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Nov, 2017 05:05 PM
अक्सर कैब चालक द्वारा सवारियों से बदसलूकी या झगड़े की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कैब सेवा की विश्वसनीयता पर कई तरह के सवाल उठते रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ सुमय से सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है
नई दिल्ली: अक्सर कैब चालक द्वारा सवारियों से बदसलूकी या झगड़े की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कैब सेवा की विश्वसनीयता पर कई तरह के सवाल उठते रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ सुमय से सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कैब के अंदर बैठी लड़की ऐसी हरकत कर बैठी जिससे उसे दुनिया के सामने शर्मिंदा होना पड़ रहा है। मामला अमेरिका के ब्रुकलिन शहर का है।
कैमरे में कैद हो गई शर्मनाक हरकत
इस वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते है कि कैब की सीट पर दो लड़कियां और एक लड़का बैठा हुआ है, ड्राइवर कैब चला रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बीच में बैठी लड़की कैब में रखे टिप बॉक्स से पैसे चुराती है, और एक जगह कैब रुकने पर तीनों सवारी चुपचाप कैब से निकल कर भाग जाते हैं। इन लड़कियों की यह शर्मनाक हरकत गाड़ी में लगे कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अब वीडियो के आधार पर लडकियों की तलाश में जुटी हुई है।