Edited By ,Updated: 21 Apr, 2017 05:48 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि पेरिस में हुए आतंकी हमले का फ्रांस में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों पर ‘‘बड़ा प्रभाव होगा’’। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट संगठन ने ली है।
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि पेरिस में हुए आतंकी हमले का फ्रांस में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों पर ‘‘बड़ा प्रभाव होगा’’। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट संगठन ने ली है।
एक बंदूकधारी द्वारा विश्व प्रसिद्ध चैंप्स एलसीस मार्ग पर एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या और दो अन्य को घायल करने के घंटों बाद ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पेरिस में एक और आतंकी हमला। फ्रांस के लोग इसे और बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका राष्ट्रपति चुनावों पर बड़ा प्रभाव होगा।’’