Edited By ,Updated: 10 May, 2017 04:55 PM
प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प का कैरेबियन स्टेट 2 अरब रुपए में बिकने को तैयार है
अमरीकाः प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प का कैरेबियन स्टेट 2 अरब रुपए में बिकने को तैयार है। ली शातयू देस पालमायर्स नाम का ये रिजॉर्ट फ्रेंच सेंट मार्टिन आइलैंड पर मौजूद है। ट्रम्प ने इसे कई साल तक रेंटल प्रॉपर्टी (किराए पर दी गई प्रॉपर्टी) के तौर पर इस्तेमाल किया।
क्या है इस रिजॉर्ट की खासीयत
- ट्रम्प ने ये 4.8 एकड़ में फैली प्रॉपर्टी 2013 में 15 मिलियन पाउंड (125 करोड़ रु) में खरीदी थी।
- दूसरे विला में किंग साइज के बेड के साथ एक जंगल रूम है, इसके अलावा अलग-अलग थीम के चार बेडरूम हैं।
- सेंट मार्टिन के प्लम बे पर इसमें दो विला बने हैं, इसके अलावा कई सारी बिल्डिंग्स भी मौजूद हैं।
- दो मंजिला विला में मास्टर बेडरूम के साथ 5 रूम हैं, बाथरूम में जकूजी बाथटब और दो प्राइवेट बाल्कनी भी है।
- लो सीजन में भी इस प्रॉपर्टी का एक रात का किराया करीब 4 लाख रुपए रहता था, वहीं, विंटर्स की छुट्टियों में ये किराया 17 लाख रुपए तक पहुंच जाता था।