विमान दुर्घटना में 7 वर्षीय बच्ची जिंदा बची

Edited By ,Updated: 04 Jan, 2015 03:02 PM

article

दक्षिण-पश्चिम केंटकी में दुर्घटनाग्रस्त एक छोटे विमान में सवार लोगों में से केवल एक 7 वर्षीया बालिका जीवित बची है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

मियामी: दक्षिण-पश्चिम केंटकी में दुर्घटनाग्रस्त एक छोटे विमान में सवार लोगों में से केवल एक 7 वर्षीया बालिका जीवित बची है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

समाचारपत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने शनिवार को बताया कि राज्य पुलिस के मुताबिक, सुवानी में एक लियोन काउंटी निवासी ने जब बच्ची को देखा तो उसने पुलिस को सूचित किया। बच्ची ने बताया कि वह एक विमान दुर्घटना से बची है।

अधिकारियों ने बताया कि घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। खोजी दल ने कुछ घंटों बाद दुर्घटनास्थल का पता लगाकर मलबे से तीन यात्रियों और चालक के शव निकाले।

राज्य पुलिस प्रवक्ता सार्जेंट डीन पैटरसन ने बताया कि अधिकारियों ने जीवित बची बच्ची के माता-पिता की पहचान मार्टी गुट्जर (49) और किंबर्ली गुट्जर (45) के रूप में की है। दुर्घटना में बच्ची की नौ वर्षीया बहन पाइपर गुट्जर और 14 वर्षीया चचेरी बहन सिएरा वाइल्डर की भी मौत हो गई।

राज्य पुलिस ने बताया कि परिवार नैशविल, आई.एल.एल. का रहने वाला था। अधिकारियों ने रिश्तेदारों के निवेदन पर दुर्घटना में जीवित बची बच्ची का नाम जाहिर नहीं किया है।

दोहरे इंजन वाला विमान पाइपर पीए-34-200टी लियोन काउंटी की सीमा से लगी मार्शल काउंटी क्षेत्र में था। जब शाम 5.55 बजे उसका मेंफिस के वायु यातायात नियंत्रकों से संपर्क टूट गया था। पायलट ने इंजन में गड़बड़ी की सूचना दी थी। पुलिस को शाम 6.30 बजे विमान दुर्घटना की जानकारी मिली। माउंट वरनन जा रहे विमान ने शुक्रवार को फ्ला के की वेस्ट से उड़ान भरी थी। यह रास्ते में टालाहासी में बंद हो गया था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!