Edited By ,Updated: 05 Aug, 2015 05:15 PM
इंग्लैंड के सैलफोर्ड की रहने वाली 30 साल की समंथा रीज का वजन 110 किलो था। कम हाईट और अधिक वजन से परेशान होकर उसने दोस्तों की सलाह पर ग्रीन टी पीना शुरू कर दिया।
सैलफोर्ड: इंग्लैंड के सैलफोर्ड की रहने वाली 30 साल की समंथा रीज का वजन 110 किलो था। कम हाईट और अधिक वजन से परेशान होकर उसने दोस्तों की सलाह पर ग्रीन टी पीना शुरू कर दिया। इसका नतीजा ये रहा कि समंथा का वजन एक साल के अंदर 51 किलो तक कम हो गया और अब वह 59 किलो की है।
समंथा के मुताबिक, वह महज 15 साल की उम्र में मां बन गई थी। इसके बाद 18 साल की उम्र से उसका वजन बढऩा शुरू हो गया। वह अपने बढ़ते वजन से परेशान थी, लेकिन इसे रोक नहीं पा रही थी। एक साल पहले तक वह दूध वाली चाय, बिस्किट और जंक फूड खूब खाती थी। लेकिन अब उसने ये सब छोड़ दिया है और सिर्फ ग्रीन टी पीती है।
समांथा के मुताबिक, उसने अप्रैल 2014 से ग्रीन टी पीना शुरू किया। इस दौरान मामूली एक्सरसाइज भी करती थी और अब वह भी दूसरी महिलाओं की तरह फिट लगती है। समंथा के दो बच्चे हैं, एक 14 साल और दूसरा 10 का है।