संयुक्त राष्ट्र मिशन पर सबसे बड़ा हमला, 15 शांति सैनिकों की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 10:45 AM

attack on peacekeepers in cango   15 died 53 injured

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में  संयुक्त राष्ट्र मिशन पर किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में 15 शांति सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 53 घायल हो गए। विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के बेस (संचालन केंद्र) पर यह हमला किया

किंशासाः डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में  संयुक्त राष्ट्र मिशन पर किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में 15 शांति सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 53 घायल हो गए। विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के बेस (संचालन केंद्र) पर यह हमला किया।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि शांति सैनिक अधिकतर तंजानिया के थे। उनके अनुसार, क्षेत्र के सबसे खूंखार विद्रोही संगठन ने हमले को अंजाम दिया है। हमले में कांगो के कम से कम 5 सैनिक भी मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने हमले को 'युद्ध अपराध' करार दिया है। गुतेरस ने कांगो के अधिकारियों से घटना की तुरंत जांच करने का आग्रह किया है। शांति सैनिकों का यह संचालन केंद्र बेनी कस्बे से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित है। बेली में विद्रोही संगठन एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज के लड़ाके अक्सर हमला करते रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!