वियतनाम में जन्मा सबसे वजनी बच्चा, देखकर भौचक्के रह गए लोग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 02:42 PM

baby weighing 7 kg born in vietnam

वियतनाम में एक महिला ने एेेसे बच्चे को जन्म दिया कि लोग देख कर हैरान रह गए।

हनोईः वियतनाम में एक महिला ने एेेसे बच्चे को जन्म दिया कि लोग देख कर हैरान रह गए। इस बच्चे का वजन 7.1 किलोग्राम (15.7 पौंड)  है, जो इस दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में अब तक जन्मे सबसे भारी बच्चों में से एक है। उत्तरी विन फुक प्रांत में अपने माता-पिता को खुश के साथ-साथ भौंचक्का कर देने वाले इस बालक का जन्म शनिवार को हुआ।
PunjabKesari
बच्चे के पिता ट्रान वान कुआन ने बताया, "जब डॉक्टर ने कहा कि मेरा बच्चा 7.1 किलोग्राम का है, हममें से किसी को भी यकीन नहीं हुआ।" वैसे, डॉक्टरों ने  भी सात किलोग्राम के बच्चे की कल्पना नहीं की थी। बच्चे के जन्म से पहले  उन्होंने उसकी मां गुयेन किम लीन को बता दिया था कि बच्चे का वज़न लगभग  5 किलोग्राम रहेगा । अस्पताल  स्टाफ ने भी बच्चे के वज़न की पुष्टि की, लेकिन कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

बच्चे के परिवार ने उसका नाम ट्रान टिएन कुओक रखा है।  उसके पिता ट्रान वान कुआन ने कहा कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ तथा सानन्द हैं।  वियतनाम में इससे पहले सबसे ज़्यादा वज़नी बच्चे का जन्म वर्ष 2008 में हुआ था, जब मध्य गिया लाई प्रांत में एक महिला ने लगभग 7 किलोग्राम की बच्ची को जन्म दिया था।  वैसे, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक दुनिया में सबसे ज़्यादा वज़न वाले बच्चे का जन्म वर्ष 1955 में इटली के एवर्सा में हुआ था, जिसका वज़न 10.2 किलोग्राम था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!