पाकिस्तान-चीन के खिलाफ बलूचो में आक्रोश,  दुनिया भर में प्रदर्शन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 May, 2017 12:54 PM

baloch protests against pak s nuclear weapons

पाकिस्तान और चीन के खिलाफ बलूचिस्तान के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है

इस्लामाबादः पाकिस्तान और चीन के खिलाफ बलूचिस्तान के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। अब बलोच कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम और चीन की ओर से क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। बलूच कार्यकर्ता जर्मनी, कनाडा, अमरीका, स्वीडन, ब्रिटेन, नीदरलैंड और नॉर्वे समेत दुनिया भर में पाकिस्तान के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं।

PunjabKesari

पाकिस्तानी सेना लंबे समय से बलूचिस्तान के लोगों पर जुल्म ढहा रही है। बलूचों की आवाज को दबाया जा रहा है। बलूचिस्तान की जनता पाकिस्तान से आजादी के लिए आंदोलन चला रही है।  इसी कड़ी में फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के कार्यकर्ता जर्मनी की राजधानी बर्लिन समेत कई पश्चिमी देशों में जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बर्लिन में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ रैली निकाली।

PunjabKesariइस दौरानउनके हाथों में पाकिस्तानी विरोधी नारे लिखे बैनर थे। प्रदर्शनकारी बलूचिस्तान से पाकिस्तानी परमाणु हथियारों को हटाने की भी मांग कर रहे हैं। बलूचों का कहना है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार बलूचिस्तान समेत दुनिया भर के लिए खतरा हैं।

PunjabKesariबलूचों ने अमरीकी सरकार से मांग की कि जब तक बलूचिस्तान आजाद नहीं हो जाता है, तब तक अमरीका पाकिस्तान को मदद देना बंद करे. बलोच कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमरीका समेत दुनिया भर के देशों को बलूचों का समर्थन करना चाहिए. कुर्द की तरह बलूच भी सेकुलर हैं और दुनिया भर में हर तरह के आतंकवाद एवं धार्मिक कट्टरपंथ का विरोध करते हैं।

PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!