पाकिस्तान में गृह युद्धः 5 सैनिकों को उतारा मौत के घाट, वीडिया आया सामने

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 10:41 PM

balochistan liberation front killed 5 soldiers including lieutenant colonel

पाकिस्तान में आंतरिक बगावत का आगाज हो चुका है

नई दिल्लीः पाकिस्तान में आंतरिक हिंसात्मक बगावत का आगाज हो चुका है। इसकी बानगी बना है। अपने अधिकारों की उपेक्षा से पीड़ित बलूचिस्तान प्रांत। ताजा जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने पाकिस्तान आर्मी के एक वरिष्ठ अधिकारी समेत 5 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। 

क्षेत्रफल के हिसाब से बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है लेकिन चारों प्रांतों के मुकाबले वहां की आबादी सबसे कम है। वहां गैस, कोयला, तांबा और कोयला के बड़े भंडार है लेकिन इतनी खूबियों के बावजूद बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे पिछड़ा और गरीब प्रांत है। बलोच के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान की केंद्रीय सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है और उन्हें उनके वाजिब अधिकार उन्हें नहीं दे रही है।

बलूचिस्तान के लोगों में नाराजगी दशकों से रही है लेकिन चरमपंथ की ताजा लहर 2006 में उस वक्त शुरू हुई जब पाकिस्तानी सेना ने बलोच कबायली नेता नवाब अकबर बुगती को मार दिया था। इसके बाद से बलूचिस्तान के लोगों ने विद्रोह का झंड़ा बुलंद कर लिया। अलगाववादियों का कहना है कि वो आज़ाद बलूचिस्तान के लिए लड़ रहे हैं।  

इसके चलते बलूचिस्तान लिबेरशन आर्मी, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट, यूनाइटेड बलोच आर्मी, लश्कर-ए-बलूचिस्तान, बलूचिस्तान लिबेरशन यूनाइटेड फ्रंट जैसे कई संगठन बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ताज घटनाक्रम भी इसी का उदाहरण है।

जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने बलूच प्रांत में पाकिस्तान आर्मी के एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत पांच सैनिकों को हत्या कर दी है। साथ ही इस वारदात का एक वीडिया सामने आया है।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!