बंगलादेश की शरणार्थी संकट पर म्यांमार को चेतावनी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 12:05 PM

bangladesh warns myanmar over border amid refugee crisis

बंगलादेश ने म्यांमार पर लगातार अपनी हवाई सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर उसने उकसावे वाली कोई और हरकत की तो उसे अनपेक्षित...

ढाका: बंगलादेश ने म्यांमार पर लगातार अपनी हवाई सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर उसने उकसावे वाली कोई और हरकत की तो उसे अनपेक्षित परिणाम भुगतने होंगे।
PunjabKesariबंगलादेश के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि म्यांमार के ड्रोन विमानों और हेलिकॉप्टरों ने 10,12 और 14 सितंबर को उसकी हवाई सीमा का उल्लंघन किया और उसने ढाका स्थित म्यांमार दूतावास के शीर्ष अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। म्यांमार ने अगर अपनी उकसाने वाली हरकतें बंद नहीं की तो उसे अनपेक्षित परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
PunjabKesariम्यांमार सरकार के प्रवक्ता जॉ ते ने बताया कि उन्हें उन घटनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है जिनके बारे में बंगलादेश शिकायत कर रहा है। उन्होंने कहा कि बंगलादेश की ओर से दी गईं सूचनाओं की म्यांमार जांच करेगा।उन्होंने कहा कि इस समय म्यांमार और बंगलादेश दोनों देश शरणार्थी संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में हमें आपसी समझ से काम करने की जरूरत है।  

म्यांमार में गत 25 अगस्त को भड़की हिंसा के बाद से अब तक करीब 4 लाख रोहिंग्या बंगलादेश में शरण ले चुके हैं और यहां पहले से ही 4 लाख से अधिक शरणार्थी रह रहे हैं। बंगलादेश में दशकों से रोहिंग्या शरणार्थियों का आगमन होता रहा है जिन्हें म्यांमार में अवैध प्रवासी माना जाता है तथा नागरिकता नहीं दी जाती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!