Edited By ,Updated: 01 Dec, 2016 06:18 PM
Sleeping Beauty Syndrome एक एेसी बीमारी है, जिसमें एक बार अगर काेई इंसान सोता है
लंदनः Sleeping Beauty Syndrome एक एेसी बीमारी है, जिसमें एक बार अगर काेई इंसान सोता है, तो आप कुछ भी करके उसे जगा नहीं सकते। Beth Goodier नाम की एक लड़की भी इसी बीमारी से ग्रस्त है। इस बीमारी के कारण एक दिन वो सोई और फिर 6 महीने तक नहीं उठी। वह पिछले 5 साल से इस बीमारी से जूझ रही है। उस दिन के बाद उसके सभी सपने खत्म हाे गए, न वो कॉलेज जा सकी और न चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट बन सकी।
22 घंटे सोती रहती है बेथ
बेथ को मात्र 17 साल की उम्र में यह बीमारी हुई थी। ये वो उम्र है, जब इंसान अपनी ज़िन्दगी को दिशा दे रहा होता है। आज आलम ये है कि वो 22 घंटे सोती रहती है, थोड़ा बहुत होश आता है। तो खाने-पीने और बाथरूम जाने जैसे ज़रूरी काम कर पाती है। बेथ की मां Janine बताती हैं कि बीमारी होने के बाद से बेथ 75 प्रतिशत समय सोती रही है। अब बेथ 22 साल की हो चुकी है। इस बीमारी काे Kleine-Levin syndrome (KLS) भी कहा जाता है। इस बीमारी के कारणों और इलाज के बारे में डॉक्टर्स भी अभी ज़्यादा नहीं जान पाए हैं।
कई जन्मदिन सोते हुए गुज़ारे
बेथ की मां बस हर दिन ये ही आस लगाए रहती हैं कि शायद आज उनकी बेटी उठ जाए। उसकी देखभाल के लिए वो अपनी नौकरी भी छोड़ चुकी हैं। जब वो जागती है, तो अपनी ज़िन्दगी के उस थोड़े से समय में ही सबकुछ जी लेने की कोशिश करती है। अब तक वो अपने कई जन्मदिन सोते हुए गुज़ार चुकी है। वो अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है, पर इस बीमारी ने मानो उसे लाचार बना दिया है। इस दाैरान सबसे अच्छी बात यह है कि बेथ का 25 वर्षीय बॉयफ्रेंड Dan उसके साथ खड़ा रहा है, जाेकि एक स्कूल टीचर है। वो जनता है कि वो उसकी बातें सुन नहीं पा रही, पर इसी इंतज़ार में वो उससे प्यार करता रहता है कि शायद वो आज जाग जाए।