Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 04:06 AM
नाईजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने सशस्त्र चरवाहों की ओर से 19 लोगों की हत्या के...
अबूजा: नाईजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने सशस्त्र चरवाहों की ओर से 19 लोगों की हत्या के बाद देशवासियों से साम्प्रदायिक हिंसा समाप्त कर शांति कायम करने की अपील की है।
बुहारी ने कहा‘‘मैं देश के सभी समुदायों से शांति और अनावश्यक हत्याओं को रोकने की अपील करता हूं।‘‘ स्थानीय पुलिस ने शनिवार को कहा कि फुलानी चरवाहों ने अंचा गांव पर शुक्रवार को हमला कर दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसा माना जाता है कि चरवाहा समुदाय के एक लड़के की हत्या के बाद यह हमला किया गया है। पुलिस ने कहा कि इस हमले में पांच लोग घायल हुए हैं।