Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2017 04:09 PM
डेयरी उत्पादों की एलर्जी से पीड़ित भारतीय मूल के 13 वर्षीय एक लड़के को चीज का टुकड़ा जबरन खिलाया गया जिसके बाद हुए गंभीर रिएक्शन से उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों...
लंदन: डेयरी उत्पादों की एलर्जी से पीड़ित भारतीय मूल के 13 वर्षीय एक लड़के को चीज का टुकड़ा जबरन खिलाया गया जिसके बाद हुए गंभीर रिएक्शन से उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यूके पुलिस ने मामले की जांच हत्या के मामले के तौर पर शुरू की है।
स्कूल में ब्रेक के दौरान करणबीर चीमा की तबीयत खराब हो गई थी जिसके चलते उसे वेस्ट लंदन अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्टों के मुताबिक ग्रेट ऑरमोंड स्ट्रीट चिल्ड्रन अस्पताल में दस दिन तक भर्ती रहने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में 13 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया और फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया।
करणबीर के पिता अमरजीत ने अब स्कूल प्रशासन से जवाब मांगा है कि आखिर यह कैसे हुआ? वहीं स्कूल ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर छात्र की मौत पर दुख व्यक्त किया है।