Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jan, 2018 09:54 PM
पूर्वी उत्तरी ब्राजील में एक बन्दूकधारी ने पार्टी में गोलीबारी की। जिस कारण वहां 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी देते कहा कि फोरटालिजा शहर में कैस्टेलो स्टेडियम के नजदीक यह घटना घटी है।हालांकि पुलिस ने न तो ज्यादा जानकारी दी है और न ही...
साओ पाउलो: उत्तरी- पूर्वी ब्राजील में एक बंदूकधारी ने नाइट क्लब में गोलीबारी की। जिस कारण वहां 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि फोर्टालेजा शहर में कास्टेलौ स्टेडियम के नजदीक यह घटना हुई है।
हालांकि पुलिस ने न तो ज्यादा जानकारी दी है और न ही घायलों की संख्या के बारे कोई खुलासा किया। ब्राजील की मीडिया के मुताबिक 18 लोगों की मौत हुई है और 6 घायल हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर है और जांच कर रही है।