यहां सजता है दुल्हनों का बाजार !

Edited By ,Updated: 23 Nov, 2016 06:13 PM

bride markets at stara jagor in bulgaria

आमतौर पर हम बाजार अपनी जरूरत की चीजें खरीदने के लिए जाते हैं लेकिन, क्या आप यह सोच सकते हैं कि किसी बाजार में दुल्हन भी बिकती हो...

बुल्गारियाः आमतौर पर हम बाजार अपनी जरूरत की चीजें खरीदने के लिए जाते हैं लेकिन, क्या आप यह सोच सकते हैं कि किसी बाजार में दुल्हन भी बिकती हो। जी हां, बुल्गारिया में स्टारा जागोर नाम की जगह पर हर 3 साल में एक बार दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां आकर दूल्हा अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बना सकता है। यह मेला ऐसे गरीब परिवारों द्वारा लगाया जाता है, जिनके आर्थिक हालात ऐसे नहीं है कि वे बेटी की शादी का खर्च उठा सकें।  

बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोशाक में सजाकर ले जाया जाता है। बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियां-महिलाएं शामिल होती हैं। दुल्हन खरीदने के लिए अक्सर लड़के के साथ उसके परिवार वाले भी पहुंचते हैं। दूल्हा पहले अपनी मनपसंद लड़की चुनता है और फिर उसे उससे बात करने का मौका दिया जाता है।  लड़की पसंद आने पर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लेता है और लड़की के परिवार वालों को तय रकम देता है। 

दुल्हन खरीदने का चलन गरीब परिवारों में यहां कई पुश्तों से चला आ रहा है। इस पर कानूनी रोक भी नहीं। यह बाजार बुल्गारिया के कलाइदझी समुदाय द्वारा लगाया जाता है। समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति दुल्हन नहीं खरीद सकता। बाजार में वही परिवार होते हैं, जो अपनी लड़कियों की शादी करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हैं।  बाजार में लड़कियां अकेले नहीं आतीं। उनके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य जरूर होता है।  आमतौर पर लड़के वाले दहेज लेते हैं, लेकिन यहां रिवाज उल्टा है। यहां लड़के को लड़की के परिवार को पैसे देने पड़ते हैं। बाजार में लड़के को पसंद आई लड़की को उसके परिवारवालों को भी बहू मानना होता है। इस नियम का पालन सख्ती से होता है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!