ब्रिटेन का नया रिकॉर्ड, 412 आतंकी गतिविधि में शामिल लोगों को दबोचा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Mar, 2018 11:47 AM

britain creates new record 412 people involved in terrorist activity

ब्रिटेन ने साल 2017 में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे 412 लोगों को गिरफ्तार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गुरुवार को जारी एक सरकारी रिपोर्ट से यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में जहां 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया था

लंदनः ब्रिटेन ने साल 2017 में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे 412 लोगों को गिरफ्तार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गुरुवार को जारी एक सरकारी रिपोर्ट से यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में जहां 216 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। यह कुल गिरफ्तारी का 15 प्रतिशत है। इन संदिग्धों में 66 फीसद ऐसे लोग हैं जो खुद को ब्रिटिश नागरिक कहते हैं या जिनके पास दोहरी नागरिकता है। 2017 में ब्रिटेन में बड़े आतंकी हमलों में 36 लोगों की जान गई। ये हमले संसद सहित मैनचेस्टर एरिना, लंदन ब्रिज और फिनस्बरी पार्क में हुए।

आतंकी हमलों के मद्देनजर पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर गिरफ्तारियां की हैं। पिछले वर्ष की तुलना में एशियन लोगों की गिरफ्तारी में भी 37 फीसद की वृद्धि हुई है। वर्ष 2017 में 58 फीसद की वृद्धि के साथ यह आंकड़ा 412 पर पहुंच गया। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के अनुसार आंकड़ा जमा करने का काम शुरू होने से लेकर अब तक एक साल भीतर 2017 में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार हुए लोगों में 61 महिलाएं भी हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!