भारतीय-कनाडाई सांसद पर लगे गंभीर आरोप, देना पड़ा इस्तीफा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Sep, 2017 11:58 AM

calgary mp darshan kang resigns from liberal caucus

भारतीय मूल के कनाडाई सांसद और जस्टिन ट्रूडो की रूलिंग लिबरल पार्टी के सदस्य दर्शन कांग ने इस्तीफा दे दिया...

कैलगरी: भारतीय मूल के कनाडाई सांसद और जस्टिन ट्रूडो की रूलिंग लिबरल पार्टी के सदस्य दर्शन कांग ने इस्तीफा दे दिया है। 

दरअसल दर्शन सिंह कांग पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं।उन पर अपने ही ऑफिस में काम करने वाली दो महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप है। बता दें कि उन पर पहले एक महिला के साथ यौन उत्पीडऩ मामले की जांच चल रही है। वहीं गुरूवार को एक ओर महिला सामने आई, जिसने दर्शन सिंह पर ऐसा ही आरोप लगाया। जिस महिला कर्मचारी ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है वह उनके कैलगरी स्थित ऑफिस में काम करती थी। महिला कर्मचारी ने जून में शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं कांग ने मंगलवार को एक बयान जारी कर खुद को बेकसूर बताया। 


दर्शन सिंह की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुई। उन पर आरोप लगाने वाली पहली महिला ने यह भी कहा है कि कांग ने उसे चुप रहने के लिए 1,00,000 डॉलर देने की कोशिश की है। कांग ने अब इस्तीफा उन रिपोर्टों के बाद दिया है, जिसमें उनके साथ अल्बर्टा में काम करने वाली दूसरी महिला क्रिस्टिन मोरेल ने बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की फिलहाल जांच चल रही है। कांग ने अपने पर लगे आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने पर लगे आरोपों के कारण बहुत परेशान हैं, जिस कारण वह इस्तीफा दे रहे हैं जिससे पार्टी की छवि पर कोई प्रभाव न पड़े। दर्शन सिंह कांग ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि निष्पक्ष जांच में वह बेकसूर साबित होंगे। कांग ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई भी गलत काम नहीं किया, जिस के लिए उन पर सवाल खड़े हो। गौरतलब है कि कांग ने 2015 में पहली बार फेडरल चुनावों में जीत हासिल की थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!