Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 03:56 PM
कैलिफोर्निया के ट्रैविस एयर फोर्स बेस को गोलीबारी की झूठी खबर मिलने के बाद करीब 2 घंटे तक बंद रखना पड़ा। वहां के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी...
सैक्रामेंटो: कैलिफोर्निया के ट्रैविस एयर फोर्स बेस को गोलीबारी की झूठी खबर मिलने के बाद करीब 2 घंटे तक बंद रखना पड़ा। वहां के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
स्थानीय मीडिया ने टीवी पर इसका लाइव प्रसारण भी दिखाया। सबसे पहले बेस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाऊंट पर गोलीबारी के संबंध में चेतावनी दी गई और बाद में बेस को सील कर दिया गया। हालांकि 2 घंटे के भीतर सब कुछ स्पष्ट हो गया कि गोलीबारी की खबरें झूठी थीं। फेसबुक के जरिए लोगों को सूचित किया गया। साथ ही बताया गया कि बेस खुल गया है।