Edited By ,Updated: 13 Nov, 2016 02:34 PM
सैर सपाटा या घूमना फिरना किसे पसंद नहीं होता।और अगर बात फ्री में 196 देश घूमने की हो तो हर कोई इसका मजा लेना चाहेगा। आप ये बात सुनकर थोड़े हैरान...
वॉशिंगटन:सैर सपाटा या घूमना फिरना किसे पसंद नहीं होता।और अगर बात फ्री में 196 देश घूमने की हो तो हर कोई इसका मजा लेना चाहेगा। आप ये बात सुनकर थोड़े हैरान जरूर हो जाएंगे पर ये सच है कि अमरीका की रहने वाली कैसांड्रा दी पेकोल(27)नामक महिला दुनिया के कुल 196 देशों में से181 देश फ्री में घूम चुकी हैं।
अमरीका के कोन्नेक्टिक्ट में रहने वाली कैसांड्रा इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर पीस थ्रू टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं।जानकारी मुताबिक ,कैसांड्रा ने अपनी जर्नी जुलाई 2015 में पलाऊ से शुरू की थी। इस साल के अंत तक कैसांड्रा बचे हुए देश घूमकर अपना नाम सबसे कम उम्र में पूरी दुनिया घूमने वाली महिला के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवा लेंगी।