चीन का मध्य, दक्षिणी हिस्सा भीषण बाढ़ की चपेट में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jul, 2017 06:40 PM

central southern part of china is facing gruesome floods

चीन के मध्य एवं दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश और तूफान के कारण आई भीषण बाढ़ से हजारों लोग अपने घर छोड़कर जाने पर मजबूर हो गए तथा दो दर्जन से अधिक लोग...

बीजिंग: चीन के मध्य एवं दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश और तूफान के कारण आई भीषण बाढ़ से हजारों लोग अपने घर छोड़कर जाने पर मजबूर हो गए तथा दो दर्जन से अधिक लोग मारे गए या लापता हो गए।  

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से अपनी खबर में कहा कि कल तक दक्षिणी चीन के गुआंगशी क्षेत्र में कम से कम 8 लोग मारे गए और 9 अन्य का अब तक पता नहीं चला है।क्षेत्र में बाढ़ के कारण हजारों हेक्टेयर खेत जलमग्न हो गए और 600 घर ढह गए जिनसे करीब 21.50 करोड़ डॉलर की क्षति हुई। करीब 38,000 लोगों को दूसरी जगहों पर ले जाया गया।  


शिन्हुआ ने कल अपनी खबर में बताया कि पड़ोस के हुनान प्रांत में शनिवार को मिट्टी घंसने से पांच लोग मारे गए और चार अन्य लापता हो गए। कई दिनों से जारी भारी बारिश के कारण मध्य क्षेत्र में शिनजियांग नदी का जल स्तर बढ़ गया। हुनान में 3,00,000 से अधिक लोगों को दूसरी जगहों पर ले जाया गया। प्रांत में 2,95,000 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई और 6,000 घर तबाह हो गए। अधिकारियों के अनुसार पिछले हफ्ते बाढ़ से दक्षिणपश्चिमी प्रांत गुईझोउ में 10 लोग मारे गए थे।    

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!