प्लेन में चीन पहुंचे 66 जिराफ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 03:06 PM

chartered flight carries 66 giraffes from africa to china

जिराफ एक ऐसा प्राणी है जिसे उनकी ऊंचाई के चलते कहीं ले जाना बेहद मुश्किल काम है लेकिन चीन इन्हें भी एक प्लेन में भरकर अपने देश ले जा चुका है...

बीजिंगः जिराफ एक ऐसा प्राणी है जिसे उनकी ऊंचाई के चलते कहीं ले जाना बेहद मुश्किल काम है लेकिन चीन इन्हें भी एक प्लेन में भरकर अपने देश ले जा चुका है। खबरों के अनुसार हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से 60 से अधिक जिराफ रविवार को चार्टर्ड विमानों के जरिए चीन पहुंचे।

इन्हें यहां के कई चिड़ियाघरों में भेजा जाएगा। यह सभी जिराफ जोहानिसबर्ग से मध्य चीन के हेनान प्रांत में पहुंचे। सभी जिराफ की उम्र करीब 2 वर्ष और ऊंचाई 5.2 मीटर तक पहुंच सकती है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सभी जानवरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इन देश के चिड़ियाघरों में भेजे जाने से पहले 45 दिन तक उत्तरी हेनान के जियाओजुओ शहर में रखा जाएगा। बीते वर्ष भी प्रांत में दक्षिण अफ्रीका से 63 जिराफ आए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!