Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 05:25 PM
चीन के एक शोध पोत ने आज वैज्ञानिक दल के साथ प्रशान्त महासागर में 240 दिन का रिसर्च कैंपेन शुरू किया
बीजिंगः चीन के एक शोध पोत ने आज वैज्ञानिक दल के साथ प्रशान्त महासागर में 240 दिन का रिसर्च कैंपेन शुरू किया। चीन इस समुद्री शोध अभियान के जरिए प्रशान्त महासागर में भूगर्भीय सर्वेक्षण कर रहा है, जिससे चीन को समुद्र की सतह पर मौजूद संसाधनों का उपयोग करने और गहरे समुद्र में नवीनतम प्रौद्योगिकी का परीक्षण करने में मदद मिलेगी।
चीन की सरकारी समाचार एजैंसी शिन्हुआ ने अभियान के प्रमुख वैज्ञानिक हे गाओवेन के हवाले से बताया कि शोध दल में बुर्किना फासो, कुक द्वीप समूह, घाना, मैक्सिको और पापुआ न्यू गिनी से आए 5 विदेशी वैज्ञानिक भी शामिल हैं जिन्हें चीनी वैज्ञानिक प्रशिक्षित करेंगे। खबर के मुताबिक, यह पोत जलवायु परिवर्तन, जैविक और पर्यावरण अनुसंधान के उद्देश्य से गहरे समुद्र में भूगर्भीय सर्वेक्षण के लिए चीन के दक्षिणी प्रांत गुआंग्डोंग से पश्चिमी प्रशान्त महासागर की ओर जा रहा है।
इस सर्वेक्षण से चीन को समुद्री संसाधनों का उपयोग करने और गहरे समुद्र में नवीनतम प्रौद्योगिकी का परीक्षण करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में मदद मिलेगी। इस पोत के नीचे पानी में एक उपकरण ‘हैमा’ (समुद्री घोड़ा) लगा है, जो कोबाल्ट-युक्त समुद्र की सतह के नमूने एवं अन्य पदार्थ एकत्रित करता है। इसका नियंत्रण रिमोट के जरिए किया जाता है