Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 04:20 PM
उत्तरी चीन के हुबे प्रांत में बना ग्लास ब्रिज मात्र कदम रखने से ही चटकने लगा है। जिसका एक...
नई दिल्ली: उत्तरी चीन के हुबे प्रांत में बना ग्लास ब्रिज मात्र कदम रखने से ही चटकने लगा है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसके कारण सैलानियों में ब्रिज को लेकर डर और रोमांच दोनों बढ़ गया है। इसे दुनिया को दिखाने के लिए एक वीडियो भी बनाया गया जो कि वायरल हो गया है। जिसमें ब्रिज पर लगा कांच इतना कमजोर हो गया है कि लोगों के चलने से ही यह चटकता दिख रहा है।
जानें क्या है सच्चाई?
चीन के इस फेमस स्काई ब्रिज पर स्पेशल इफेक्ट के जरिए कांच को चटकता हुआ दिखाया गया है। दरअसल, यह पुल की ही एक खासियत है जिसमें लाईट साऊंड के जरिए पुल टूटने का आभास कराया जाता है। क्योंकि इस पर चलने वाले के दिमाग में पहले से ही यह डर बना रहता है कि कहीं कांच टूट न जाए। जिस कारण यह आभास कराना आसान हो जाता है। 3800 फीट की ऊंचाई पर दो पहाड़ों के बीच में बना यह ब्रिज स्पेशल कांच से बना हुआ है। जिनके बीच गहरी खाई ही दिखती है। यह पुल 872 फीट लंबा और 6.6 फीट चौड़ा है। जमीन से इतनी ऊंचाई पर चलने का रोमांच यहां पर्यटकों का ध्यान बखूबी खींचता आ रहा है। इसके चटकने की खबर सुनते ही यहां आने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है।