Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 12:12 PM
सोशल मीडिया पर इनदिनों एक दिल दहला वाले वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ रेस्टॉरेंट्स में बैठकर लोग जिंदा मछली, ऑक्टोपस और तरह-तरह की चीजें खाते दिख रहे हैं। यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है।
लंदन: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक दिल दहला वाले वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ रेस्टॉरेंट्स में बैठकर लोग जिंदा मछली, ऑक्टोपस और तरह-तरह की चीजें खाते दिख रहे हैं। यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है।
जिंदा खाते हुए दिख रहे हैं लोग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑक्टोपस खाने वाले शख्स को उसे खाने में काफी परेशानी हो रही है, फिर भी वह उसे खा रहा है। इसके अलावा खाने की टेबल पर जिंदा मछली भी सर्व की जा रही है। मछली बार-बार अपना मुंह खोल और बंद कर रही है और उसके पीछे के हिस्से को लोग चॉपस्टिक की सहायता से खा रहे हैं। इस वीडियो में लोग अजीब-अजीब से जीवों को जिंदा खाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के आगे के हिस्से में दिख रहा है कि छटपटाती हुई ईल्स मछलियों को एक सूप के कटोरे में डाला जा रहा है। मछलियां छटपटाते हुए बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं। इसके अलावा एक शख्स ऑक्टोपस भी खा रहा है। उसे ऑक्टोपस को खाने में काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि वह जिंदा है, जिसकी वजह से ऑक्टोपस के पैर उस शख्स के मुंह के आसपास चिपक जाते हैं, फिर भी वह उसे आधा काट कर खा लेता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।