हिलेरी की जीत के लिए श्रीलंकाई तामिल समूह फोड़ेंगे 1000 नारियल

Edited By ,Updated: 04 Nov, 2016 06:55 PM

clinton victory in 1000 for the sri lankan tamil group fodenge coconut

श्रीलंका के जाफना में तमिलों का एक समूह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए 1,000 से ...

कोलंबो: श्रीलंका के जाफना में तमिलों का एक समूह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए 1,000 से अधिक नारियल फोड़ेगा और मोमबत्तियां जलाएगा। उनका कहना है कि हिलेरी की जीत तमिलों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।  

तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) के सदस्य एमके शिवाजीलिंगम ने कहा,‘‘हम आठ नवंबर को अमेरिकी चुनाव से पहले 1,008 नारियल फोड़ेंंगे। हम चुनाव में उनकी जीत की उम्मीद करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम नल्लूर में जाफना के एेतिहासिक स्थल कंडास्वामी कोविल में भी होगा। जाफना गिरजाघर में 1,008 मोमबत्तियां जलाई जाएंगी। शिवाजीलिंगम के अनुसार श्रीलंका में तमिलों का मानना है कि अमेरिका के दखल से वे राजनीतिक समाधान हासिल कर सकते हैं और हिलेरी की जीत श्रीलंका में तमिल अल्पसंख्यकों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!