कोलंबिया में 3 नदियों में एक साथ आई बाढ़ से तबाही, 254 मरे (pics)

Edited By ,Updated: 02 Apr, 2017 12:33 PM

colombia mudslide flooding kill 254 in midnight deluge

कोलंबिया में आधी रात को आए बाढ़ और भूस्खलन ने कोहराम मचा दिया है...

कोलंबियाः  दक्षिण अमरीका के उत्तरी सिरे पर बसे देश  कोलंबिया में आधी रात को आए बाढ़ और भूस्खलन ने कोहराम मचा दिया है। अब तक मिली सूचना के मुताबिक कम से कम 254 लोग मारे गए हैं और सैंकड़ों लोग लापता हैं। ये हादसा मोकोवा शहर में शनिवार रात को अचानक हुई तेज बारिश की वजह से तीन नदियों का तटबंध टूटने से हुआ। लोग आधी रात को नींद में थे तभी नदियों का पानी, कीचड़ तेज रफ़्तार से आया और लोगों के घरों में घुस गया। लोग संभल पाते इससे पहले ही पानी की तेज धार कई लोगों को बहाकर ले गई। कई लोग कीचड़ पत्थरों और पेड़ के नीचे दब गए। रात होने की वजह से कुछ समझ में नहीं आया। पानी की धारा इतनी तेज थी की कई कारें भी बह गईं।

कोलंबिया के दक्षिणी बॉर्डर में इक्वाडोर से सटे मोकोवा शहर की आबादी लगभग 40 हजार है। ये शहर पहाड़ियों के बीच स्थित है। ये पूरा इलाका ढलाई वाला है। इसलिए रात को जब कीचड भरा पानी यहां से गुजरा तो तबाही मच गई। कई घर गिर गए, कई पेड़ टूटे, कई चट्टानें बहने लगी और निचले इलाकों की ओर तेज रफ्तार से जाने लगी। कई लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। राष्ट्रपति जॉन मैन्युल सांतोस ने देश में आपात काल घोषित कर दिया है और खुद राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई दौरा किया, और राहत एजैंसियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य करने का आदेश दिया है। मोकोवा शहर पुटुमायो प्रांत की राजधानी है। पुटुमायो की सीमा पेरु और इक्वेडोर से सटी हुई है। पेरु में इस मौसम में बाढ़ और भूस्खलन होता रहता है। पेरु में इस साल बाढ़ की वजह से 90 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में मार्च महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती है, और सरकार की आधे-अधूरे तैयारियों की वजह से ऐसे हादसे होते रहते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!