Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2017 08:06 PM
इंग्लैंड की समुद्री चट्टान पर छुट्टियां मनाने गए एक कपल को अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ ऐसी।
नई दिल्ली: इंग्लैंड की समुद्री चट्टान पर छुट्टियां मनाने गए एक कपल को अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ ऐसी घटना घट जाएगी जिसे वह कभी भूल नहीं सकते। इंग्लैंड के कॉर्नवेल में स्विट्जरलैंड का एक कपल छुट्टियां मना रहा था। यह दोनों समुद्र के किनारे एक खड़े पहाड़ के सबसे निचले हिस्से में थे। दोनों को यह खबर भी नहीं हुई कि आसपास समुद्र का पानी बढ़ रहा था। समुद्र में ज्वार शुरू हो गया था लहरें उछलने लगी थीं। तब कपल को अहसास हुआ कि वह बुरी तरह फंस गया है।
बच निकलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। दोनों ने एक-दूसरे को कसकर पकड़ रखा था। इसी बीच वहां से गुजरते एक राहगीर की नजर नीचे फंसे इस कपल पर पड़ी। उसने खतरे का अलार्म बजाया और कोस्टगार्ड को सूचित किया। हेलीकॉप्टर की मदद से एक कोस्टगार्ड मेम्बर तार के सहारे वहां उतरा और इस तरह उस कपल की जान बच सकी। बाद में सुरक्षित जगह पर पहुंचाकर उनका उपचार किया गया। दोनों को हाइपोथर्मिया और सदमे का ट्रीटमेंट दिया गया।