म्यांमार के लापता सैन्य विमान का मलबा मिला, 116 लोगों की मौत की आशंका

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jun, 2017 10:40 AM

debris from myanmar military plane carrying over 100 people found in sea

म्यांमार में लापता हुए सैन्य विमान का मलबा अंडमान सागर में मिल गया है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है। विमान का वायु यातायात नियंत्रकों से संपर्क टूटने...

यांगून: म्यांमार में लापता हुए सैन्य विमान का मलबा अंडमान सागर में मिल गया है। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी है। विमान का वायु यातायात नियंत्रकों से संपर्क टूटने के बाद अपराह्न से उसे नौसेना के जहाज और विमान खोज रहे थे।सेना ने फेसबुक पर जारी किए गए बयान में कहा कि विमान पर सवार सैनिकों के शव भी मलबे के साथ बरामद हुए हैं।

बता दें कि इस सैन्य विमान के लापता होने की खबर बुधवार शाम को आई थी। इस विमान में 116 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि दक्षिणी शहर म्येयिक और यांगून के बीच यह विमान लापता हुआ था। सेना प्रमुख के कार्यालय ने यह जानकारी दी थी। सेना ने जानकारी दी थी कि बुधवार को स्थानीय समय अनुसार 1.35 मिनट पर अचानक विमान से संपर्क टूट गया था। तब इस विमान की लोकेशन दावेई शहर से 20 मील पश्चिम में दर्ज की गई थी। म्येइक शहर के पर्यटन अधिकारी नैंग लिन जॉ ने बताया, 'हमें विमान के टुकड़े दवेई शहर से 218 किलोमीटर दूर समुद्र में मिले हैं और समुद्र में तलाशी का काम अब भी जारी है।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!