Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Sep, 2017 06:53 PM
अमरीकी राष्ट्रपति अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते है।अब एक वीडियो क्लिप के कारण ट्रंप फिर चर्चा में हैं। दरअसल ट्रंप और अमरीका की फर्स्ट ...
वॉशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते है।अब एक वीडियो क्लिप के कारण ट्रंप फिर चर्चा में हैं। दरअसल ट्रंप और अमरीका की फर्स्ट लेडी(FLOTUS)मेलानिया ट्विटर ट्रोल का शिकार हो गए हैं।
आप इस वीडियो क्लिप में देख सकते है कि मेलानिया ट्रंप को स्टेज पर बुलाती हैं, दोनों के बीच हैंडशेक होता है और उसके बाद ऐसा लगता है जैसे ट्रंप उन्हें स्टेज से नीचे उतर जाने का इशारा कर रहे हो। यह वीडियो खूब रीट्वीट हो चुका है और कई ट्विटर यूजर्स इसे अमरीका के फर्स्ट कपल के बीच का भद्दा सीन बता रहे हैं।