Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 02:33 PM
चिलचिलाती गर्मी से हर कोई परेशान है। भीषण गर्मी और लू ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है...
दुबईः चिलचिलाती गर्मी से हर कोई परेशान है। भीषण गर्मी और लू ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। देश और दुनिया के कई हिस्सों में गर्मी हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है।
भीषण गर्मी के बीच एक शख्स ने कुछ ऐसा कर डाला जिससे उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दुबई में शूट किए गए इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर बिना स्टोव के ही ऑमलेट बनाता दिख रहा है। वीडियो को अरबी भाषा का लोकप्रिय फूड और लाइफस्टाइल चैनल Fatafeat ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।