पत्थर में बदल रहा 8 साल का बच्चा, देखें तस्वीरें

Edited By ,Updated: 09 Apr, 2017 06:13 PM

eight years old boy has rare condition which is turning him into stone

बांग्लादेश में रहने वाला आठ साल का बच्चा मेंहदी हसन आजकल सुर्खियों में है।दरअसल ये मासूम ऐसी बीमारी से ग्रसित है, जिसके चलते उसका शरीर धीरे-धीरे पत्थर...

ढाका: बांग्लादेश में रहने वाला आठ साल का बच्चा मेंहदी हसन आजकल सुर्खियों में है। दरअसल ये मासूम ऐसी बीमारी से ग्रसित है, जिसके चलते उसका शरीर धीरे-धीरे पत्थर का बनता जा रहा है।

मेंहदी अपने परिवार के साथ बांग्लादेश के दोना रैनानगर इलाके में रहता है। मेंहदी को देखते ही लोग वहां से भाग खड़े होते हैं। इन हालातों के चलते मेंहदी के परिवार वाले उसे घर में ही रखते हैं। मेंहदी के पिता ड्राइवर की नौकरी करते है जो चाहकर भी उसका इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। मेंहदी की मां जहानरा कहती है,'मेरा बेटा कपड़े तक नहीं पहन पाता है। उन्होंने बताया कि जन्म के समय मेंहदी हसन को कोई बीमारी नहीं थी। जब वह 12 दिन का था तो उसके शरीर पर एक दाना दिखा था जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। देखते ही देखते यह बीमारी पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले चुकी है। मेंहदी की ऐसी हालत हो गई है कि वह चल-फिर भी नहीं पाता और न खड़ा हो पाता है। वो कहती हैं कि पैसों की कमी के चलते वह अपने बेटे का अब तक अच्छे से इलाज नहीं करवा पाए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मेंहदी हसन को दुर्लभ चर्म रोग है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों का शरीर धीरे-धीरे पत्थर के समान कठोर होता जाता है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!