Edited By ,Updated: 09 Oct, 2016 08:44 PM
साउथ अफ्रीका के सींग में स्थित इथोपिया के प्रधानमंत्री हेलीमरिअम देसालेगन ने रविवार को देश में छह महीने के आपाताकाल...
अदिस अबाबा(साउथ अफ्रीका): साउथ अफ्रीका के सींग में स्थित इथोपिया के प्रधानमंत्री हेलीमरिअम देसालेगन ने रविवार को देश में छह महीने के आपाताकाल की घोषणा करते हुए कहा कि शांति और स्थिरता की स्थिति कायम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पिछले कुछ दिनों में प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों की मौत होने और कारखानों एवं संपत्तियों को नुकसान पहुंचने के बाद देश में अस्थिरता का माहौल है। पिछले सप्ताह प्रदर्शनकारियों ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।
अस्थिरता के माहौल के चलते लगाया आपातकाल
प्रधानमंत्री ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि देश के लोगों पर खतरे की स्थिति के मद्देनजर यह आपातकाल लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आपातकाल महत्वपूर्ण है। कुछ ही समय में देश में शांति और स्थिरता की स्थिति के लिए यह जरूरी है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ इथोपियन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेटिक फ्रंट गठबंधन सुधारों की ओर देख रहा है और विपक्षी दलों के साथ वार्ता करने की उसकी योजना है।
55 लोगों की हुई मौत
उन्होंने कहा कि आपातकाल आठ अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। पिछले रविवार को इथोपिया के अरोमिया क्षेत्र में एक धार्मिक उत्सव में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे और हवा में गोलियां चलाई थीं तथा इसके बाद मची भगदड़ में 55 लोगों की मौत हो गई थी।