Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jun, 2017 01:28 PM
कई बार इंसान अनजाने में ऐसा कुछ कर जाता है, जिसकी सच्चाई जानने के बाद काफी हैरानी होती है। कुछ ऐसा ही हुआ इंग्लैंड में रहने वाले क्रैग मैकगेट्रीक के साथ।
लंदन: कई बार इंसान अनजाने में ऐसा कुछ कर जाता है, जिसकी सच्चाई जानने के बाद काफी हैरानी होती है। कुछ ऐसा ही हुआ इंग्लैंड में रहने वाले क्रैग मैकगेट्रीक के साथ।
दरअसल, कुछ दिन पहले क्रैग अपने गार्डन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसे 5 छोटे-छोटे पिल्ले दिखे। बच्चों के साथ मां को न देख क्रैग उन्हें अपने घर ले आए, लेकिन जब उन्होंने इन बच्चों की फोटोज इंटरनेट पर डाली तो तब उनके सामने खौफनाक सच्चाई सामने आई। दरअसल क्रैग जिसे कुत्ते के बच्चा समझ रहे थे, वो दरअसल लोमड़ी के बच्चे थे। इसके बाद क्रैग ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारी उसके घर पहुंचे और बच्चों को अपने कस्टडी में ले लिया।