इथोपिया में भूस्खलन में दबकर मरने वालों की संख्या 115 पहुंची(Pics)

Edited By ,Updated: 16 Mar, 2017 05:39 PM

ethiopia trash dump landslide death toll rises to 115

पूर्वी अफ्रीकी देश इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में भूस्खलन के कारण मलबे में दबने से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आपातकालीन कर्मचारी...

आदिस अबाबा: पूर्वी अफ्रीकी देश इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में भूस्खलन के कारण मलबे में दबने से पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए आपातकालीन कर्मचारी आज लगातार पांचवें दिन तलाशी अभियान चलाए हुए हैं और इस घटना में मरने वालों की संख्या 115 हो गई है। 


अफ्रीकी देश में 50 साल पुराने रेप्पी (मलबे के ढेर) के गत शनिवार की शाम को ढह जाने से मारे गए लोगों की याद में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई। तलाशी अभियान में हिस्सा लेने वाले बचाव कर्मचारी  और स्थानीय नागरिक ने कहा कि गुरुवार सुबह दो शव निकाले गए। इससे पहले सरकारी प्रवक्ता ने कहा था कि इसमें दबकर मरने वालों में 75 महिलाओं सहित कुल 113 लोगों की मौत हो गई थी।   


आपात कर्मचारी ने बताया,इसमें लापता होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। हमें उम्मीद है कि आज और आगामी दिनों में हम और अधिक लोगों के शव ढूंढ़ निकालेंगे।स्थानीय नागरिकों ने कहा कि कम से कम 80 लोग अभी भी लापता हैं। उनका कहना था कि मृतकों में कुछ लोग घटनास्थल पर खाने-पीने की सामग्री बेचने का काम करते थे। भूस्खलन से दर्जनों घर नष्ट हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि उनकी योजना इन लोगों को पुन: बसाने और कचरे से ऊर्जा संयंत्र बनाने की है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!