Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jan, 2018 10:20 PM
यूरोपियन यूनियन के अधिकारियों ने दिसंबर महीने में अपनाए टेक्स हैवन की ब्लैक लिस्ट की सूची से 8 देशों को हटाने का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान में 17 देशों के दस्तावेज इसमे शामिल हैं।
ब्रूसेल्स: यूरोपियन यूनियन के अधिकारियों ने दिसंबर महीने में अपनाए टेक्स हैवन की ब्लैक लिस्ट की सूची से 8 देशों को हटाने का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान में 17 देशों के दस्तावेज इसमे शामिल हैं।
इन 8 देशों में पनामा, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात , बारबाडोस, ग्रानाडा, मकाऊ, मंगोलिया और ट्यूनिशया शामिल हैं जिनका नाम सूची से निकालने का प्रस्ताव दिया गया हैै। इस बाबत बुधवार को यूरोपियन देशों के राजदूतों की बैठक होगी इसमें इन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। उम्मीद है इसे अगले सप्ताह यूरोपियन यूनियन के वित्त मंत्री की तरफ से मंजूदी दी सकती है।