लंदन की भूमिगत ट्रेन में मिला विस्फोटक पदार्थ, संदिग्ध युवक गिरफ्तार

Edited By ,Updated: 22 Oct, 2016 01:10 PM

explosive plot in underground train teenage suspect arrest

लंदन की भूमिगत ट्रेन में विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद एक 19 वर्षीय अज्ञात लड़के को टैरेरिज्म एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है...

लंदन: लंदन की भूमिगत ट्रेन में विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद एक 19 वर्षीय अज्ञात लड़के को टैरेरिज्म एक्ट के तहत  गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि यह लंदन के ट्रांसपॉर्ट नेटवर्क को निशाना बनाने की कोशिश थी। विस्फोटक पदार्थ को पुलिस द्वारा नष्ट करने के एक दिन बाद लड़के को उत्तरी लंदन के हॉलवे से गिरफ्तार किया गया है।

खबरों के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को जारी एक मेमो में कहा कि कुछ अन्य जगहों पर भी संदिग्ध द्वारा विस्फोटक लगाने की आशंका है। मेमो में कहा गया है कि शुक्रवार को लंदन की भूमिगत ट्रेन में संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ मिला था। हालंकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि किसने विस्फोटक को लगाया था और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी? इस बात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है कि कुछ और जगहों पर ऐसे विस्फोटक पदार्थ रखे हों।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने एक हुड वाला जैकेट और जींस पहने लड़के को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद लंदन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को पूर्वी लंदन के एक स्टेशन पर अलार्म बेल बजने के बाद यात्रियों को स्टेशन खाली करवाया गया था। करीब सात घंटे तक स्टेशन को बंद रखा गया। इसके बाद विस्फोटक को बरामद करके उसे नष्ट कर दिया गया था।


Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!